Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-11-18 at 20.10.04
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवबंर 2023। कांग्रेस हमारा परिवार है और कांग्रेस के अनेक पुराने कार्यकर्ता सुबह के भूले की तरह एकजुट होकर अपने घर लौट आए है। ये बात कहते हुए गोदारा ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत हुई है और सभी कांग्रेसी एकजुट हो गए है। गोदारा ने सभी सभाओं में वोट देने का आह्वान करते हुए बिना पक्षपात के जनता का साथ निभाने का वादा किया। गोदारा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा राष्ट्रवाद के नाम पर देश में उन्माद व नफरत फैलाने का काम करने वाले दल को क्षेत्र की जनता वोट नहीं देगी। गोदारा ने कहा कि किसान और पहलवान आंदोलनों ने देश को बता दिया की केन्द्र की भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार है। गोदारा ने कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताते हुए 7 गारंटी को चुनने की अपील की। गोदारा के समर्थक उनके साथ आज गांव नोसरिया, मिंगसरिया, धनेरू, बाडेला, बरजांगसर, सोनियासर मीठिया, ऊंचाईडा, सोनियासर गोदारान, सोनियासर गोदारान, गोगलियान, बापेऊ, राजेडू, लिखमीसर दिखणादा, लिखमीसर उतरादा, सांवतसर, सूडसर, टेऊ, दुलचासर, गोपालसर पहुंचे व जनसभाओं का आयोजन किया। सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी और सभी वक्ताओं ने कांग्रेस के लिए वोट मांगे। अनेक स्थानों पर गोदारा का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे समर्थकों ने रैली के रूप में एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचाया। विभिन्न फोटो के साथ नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें आज की सभी सभाओं के लाइव-

सोनियासर गोदारान से देखें गोदारा की सभा का लाइव- https://fb.watch/oohVgvAtBY/

नोसरिया से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/oo1cX3gQ2z/?mibextid=ZbWKwL 

बाडेला से देखें गोदारा की सभा का लाइव- https://fb.watch/oo3v0cBD7k/

बरजांगसर से देखें गोदारा की सभा का लाइव-https://fb.watch/oobqWT2EWE/ 

सोनियासर शिवदानसिंह से देखें सभा का लाइव-https://fb.watch/oog7r6-Fnp/

सोनियासर मिठिया में गोदारा की सभा का लाइव- https://fb.watch/ooeYViRLS3/

बापेऊ से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/ookWbUFRZd/

राजेडू से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/oonFX_gwhd/

सांवतसर से देखें कांग्रेस की सभा का लाइव- https://fb.watch/oovhG1yweo/

सूडसर से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/ooy2yz6oFH/

प्रताप बस्ती से देखें गोदारा की सभा का लाइव- https://fb.watch/ooDFTaTzps/