Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2026। भूमि विवाद के मामले क्षेत्र में लगातार बढ़ रहें है और कोर्ट कचहरी तक बात पहुंच रही है। सेरूणा थाने में श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास निवासी परिवादी आशीष जाड़ीवाल ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका माणकरासर की रोही में एक खेत स्थित है। इस खेत के चारों ओर तार पट्टी की हुई है। 1 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे लूणकरणसर डेलवां बास निवासी मदनलाल झोरड़, भादंवा निवासी धीराजराम भादू, थोरीबास निवासी ओमप्रकाश पूनियां सहित दस बारह लोग पिकअप में भर कर आए। आरोपियों ने उसके खेत में फसल नष्ट कर दी और तार पट्टियां, पाईप फव्वारे चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी गई।