Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। वोल्टेज की कमी से खेतों में फसलें बर्बाद हो रही है और पूरे वोल्टेज नहीं दिए जाएंगे तब तक जीएसएस का दरवाजा छोड़कर घर नहीं जाएंगे। ये बात नोसरिया जीएसएस के बाहर प्रदर्शन कर रहें किसानों ने कही। किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना देने पर चर्चा कर रहें है और नारेबाजी करते हुए पूरी बिजली के साथ पूरे वोल्टेज देने की मांग कर रहें है। प्रदर्शन के अगुवा राजेन्द्र नोसरिया ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में लगाए गए धरने के बाद विभाग ने पुराना ट्रांसफार्मर लगाकर किसानों को गुमराह किया इससे बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। प्रदर्शकारियों में शामिल लक्ष्मणसिंह ने कहा कि बिजली विभाग किसान हितों पर कुठाराघात कर रहा है। किसान की फसलें बर्बाद हो रही है और पूरे किसान परिवार परेशान हो रहें है। किसान नानूराम ने कहा कि मूंगफली की फसल को पूरी आपूर्ति चाहिए और विभाग गत 10 दिनों से बिजली पूरी नहीं देने के साथ वोल्टेज की कमी ने त्रस्त कर दिया है। मोहन पूनिया, मनोज प्रजापत, हरिराम पूनिया सहित अनेक किसान प्रदर्शन में शामिल है।