Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2022। गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद बीकानेर जिले के मूल निवासी एवं लारेंस गैंग को राजस्थान में आपरेट करने वाले रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इसकी जिम्मेदारी ली थी। बलवीर बानूड़ा एवं आनंदपाल सिंह की मौत के बदले के रूप में राजू ठेहट की हत्या करने की रोहित गोदारा की इस पोस्ट के कारण पूरे राज्य में गैंगवार खुल कर सामने आ गया था। लेकिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि रोहित गोदारा की जिस आईडी से यह पोस्ट हुई वह आईडी क्षेत्र के गांव बिग्गा का निवासी युवक गणेश ओझा चलाता था। आशंका है कि हत्या के बाद जिम्मेदारी लेने की पोस्ट भी इसी के माध्यम से लगाई गई थी। एटीएस एवं सीकर पुलिस द्वारा यह इनपुट दिए जाने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस एक्टिव हुई एवं गणेश ओझा एवं उसके भाई राकेश ओझा को अपनी गिरफ्त में लिया गया और सीकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

राकेश के नाम की सिम, बच्चिया जाट के पास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजू ठेहट हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर मनीष उर्फ बच्चिया जाट के पास पुलिस को एक मोबाईल मिला था। इस मोबाईल को खंगालने पर पता चला कि उस मोबाईल में जो सिम है वह श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा निवासी राकेश ओझा के नाम से ली हुई है। राकेश ओझा, गणेश ओझा का भाई ही है जिसे पुलिस ने रोहित गोदारा की आईडी चलाने पर पकड़ा है।

सोमवार रात को की थी कार्रवाई, गणेश ने किया भागने का प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजू ठेहट हत्याकांड की जांच में जुटी साईबर सेल ने गणेश ओझा द्वारा रोहित की आईडी चलाने एवं पकड़े गए मनीष जाट के मोबाईल में सिम राकेश ओझा के नाम से होने की जानकारी दी। साईबर सेल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस इन दोनो को पकड़ने पहुंची। राकेश को पकड़ते ही पुलिस दबिश की जानकारी गणेश को मिल गई एवं उसने भागने का प्रयास भी किया। सोमवार रात को हुई पुलिस कार्रवाई में गणेश को भी साईबर सेल की सहायता से धर लिया गया।
दोनों भाई, पहले पकड़े गए थे नशे की सप्लाई में, अभी रोहित पर वसूली का शक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा निवासी गणेश ओझा एवं राकेश ओझा पहले से अपराध की दुनिया से जुड़े हुए थे। गत दिनों गणेश ओझा को सरदारशहर के नजदीक चुरू पुलिस ने डोडा पोस्त के मामले में गिरफ्तार किया था। इन दिनों जमानत पर रहने के दौरान गणेश ने गांव बिग्गा के पास हाइवे पर एक होटल भी कर रखा है। इस होटल पर भी क्षेत्र के असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था एवं सोमवार को गणेश को पकड़ने के बाद भी गांव में पुलिस की गाड़ियां दौड़ रही है। बताया जा रहा है गांव के कुछ और युवक भी पुलिस की रडार पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गणेश व राकेश के पास रोहित गोदारा के नाम से वसूली करने एवं हवाला कारोबारियों के माध्यम से रुपये भिजवाने का अंदेशा भी जताया गया है।
बीकानेर से ही रची गई थी हत्या की साजिश, सात टीमें, 2 दर्जन से अधिक राऊंड अप, 80 से पूछताछ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजू ठेहट हत्याकांड में बीकानेर कनेक्शन सामने आ रहा है। बीकानेर से ही हरियाणा के शूटर जतिन मेघवाल के खाते में 40 हजार रुपए ट्रांसफर होने, रोहित गोदारा की फेसबुक आईडी यहीं से संचालित होने, पकड़े गए आरोपी मनीष जाट के पास राकेश ओझा की सिम होने की बातें तो सामने आ ही गई है लेकिन माना जा रहा है कि पूरे हत्याकांड की साजिश बीकानेर से ही रची गई थी। हथियारों की सप्लाई लेकर बोलेरो गाड़ी तक बीकानेर से ही सीकर पहुंचाए जाने की संभावना जताई जा रही है। बीकानेर पुलिस भी इस मामले में खासी एक्टिव है एवं 7 टीमें बना कर अभी तक करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों को राऊंड अप किया गया है। इस मामले में 80 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।