Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ट्रेन से छलांग लगाने से हुई मौत के मामले युवक की पहचान हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार सुबह हिसार बीकानेर के बीच चलने वाली ट्रेन नबंर 14898 डेमू ट्रेन से कूदने और पटरियों के पास स्थित पोल से टकरा जाने पर मौत हो जाने के मामले में मृतक की पहचान हो गई है। बीकानेर से जीआरपी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में घायल युवक 22 वर्षीय राकेशनाथ पुत्र लालनाथ निवासी वार्ड 9, जोगिया मोहल्ला, लूणकरणसर की मौत हो गई। मृतक के परिजन भी जीआरपी थाने पहुंच गए व मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
शाम को गायब हुए घर से सुबह पहुंची मौत की सूचना, देवर ने दी पुलिस को रिपोर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लिखमीसर दिखणादा की रोही में राजेडू मार्ग पर खेजड़ी के पेड़ से दो शव लटकते मिले। मृतका 26 वर्षीय कालीदेवी पत्नी कोजुराम मेघवाल निवासी बण्डवा, राजलदेसर तथा 27 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ सुदंरलाल पुत्र धन्नाराम मेघवाल निवासी कितासर बीदावतान के शव पुलिस ने नीचे उतार कर उपजिला अस्पताल पहुंचाए। मृतका के देवर सीताराम पुत्र मोहनाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि गुरूवार शाम को दोनों घर से गायब हो गए थे व सुबह दोनों के द्वारा पेड़ पर एक ही चुन्नी से फांसी का फंदा लगा लेने की सूचना मिली। पुलिस ने शुक्रवार को ही पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। एएसआई पूर्णमल मामले की जांच करेंगे।
ध्वनि प्रदूषण में एक आरोपी को किया अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल आनंद कुमार ने थाने के सामने ही तेज आवाज में डेक बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने पर आरोपी राजूसिंह निवासी मोमासर को पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने डेक स्पीकर जब्त कर लिए और आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी गई है।