Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मेले में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना क्षेत्र में पूनरासर में भरे विशाल मेला श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हुआ। परंतु कुछ असामाजिक तत्व की हरकत पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। मेले में एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी इमीचंद ने बताया कि पूनरासर मेले में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने व जबरन नबंर मांगने की परिवादी की रिपोर्ट पर बीकानेर निवासी जयराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एनडीपीएस के मामले में एक आरोपी अरेस्ट, 24 तक लिया रिमांड पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज एक एनडीपीएस के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपी तेजनारायण यादव को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 24 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए है।