Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से अपराध खबरें पढें एक साथ एक नजर में

धोखे से ट्रेक्टर व रूपए हड़पने का आरोप, एक के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सेरूणा निवासी रघुवीरसिंह पुत्र भरतसिंह राठौड़ ने इसी गांव के श्रवणराम पुत्र नत्थाराम नायक के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सेरूणा थाने में 420 का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए ट्रेक्टर व नगद रूपए हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान के दे दी है।

लापरवाही से पिता को मारी टक्कर, पुत्र ने करवाया मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव नारसीसर निवासी 35 वर्षीय मालमसिंह पुत्र हुनमानसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि गत 2 जून को उसके पिता नारसीसर से सूडसर मोटरसाइकिल से सड़क पर अपनी साइड में चल रहें थे। तभी एक पिकअप चालक ने गफलत व लापरवाही में गाड़ी चलाते हुए मेरे पिता को टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ के दो आरोपी सहित पांच जनों पर धोखे से जमीन बेच देने का आरोप, छतरगढ़ थाने में दर्ज हुआ मामला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में ओमप्रकाश पुत्र शंकरराम मेघवाल निवासी चक 05 डीएल, हाल निवासी चक 01 डीएलएसएम ने पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के गांव धीरदेसर चोटियान निवासी निराणाराम पुत्र पेमाराम नायक व मोहरा देवी पुत्री प्रेमाराम नायक, सत्तासर छतरगढ़ निवासी हरिराम पुत्र सुगनाराम जाट व रमेश कुमार पुत्र चेतराम जाट, भोजासर सरदारशहर निवासी वेदप्रकाश पुत्र रावताराम मेघवाल ने मेरे साथ खेत को लेकर ठगी की है और मेरी जमीन धोखे से बेच दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी हंसराज लूणा को सौंप दी है।