Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अवैध शराब जब्त की, आरोपी फरार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल देवाराम पुलिस दल के साथ शुक्रवार शाम को गश्त के लिए रवाना हुए। मुखबीर से सूचना मिलने पर दल कितासर रोही पहुंचा जहां निराणाराम पुत्र किशनाराम जाट कंधे पर कट्टे में शराब लिए बेचने की फिराक में खड़ा था। पुलिस को देखकर आरोपी कट्टा वहीं फैंक कर दौड़ गया। कांस्टेबल राजवीर व बद्रीलाल ने पीछे दौड़कर उसे पकड़ने का प्रयास किया परंतु आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर 32 पव्वे शराब कट्टे से जब्त कर ली। मामले की जांच हैड कांस्टेबल धर्माराम करेंगे।

दुर्घटना के मामले में मुकदमा दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 25 दिसंबर को कितासर के पास हाइवे पर ट्रेक्टर व जीप की टक्कर में जीप चालक 44 वर्षीय लालूराम पुत्र आदूराम जाट की मौत हो गई। मृतक के भाई जुगलकिशोर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि ट्रेक्टर चालक धनेरू निवासी मूलाराम पुत्र अर्जनराम जाट ने लापरवाही व तेज गति से पत्थरों से भरा ट्रेक्टर चलाते हुए उसके भाई की जीप को टक्कर मार दी। जिससे श्यामलाल को चोटें लगी व उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र मीणा को सौंप दी है।