Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2024। जिले भर के सभी थानों में दर्ज अपराध के अनेक प्रकरण पढें क्राइम फाइल में एकसाथ और रहें सचेत व सावधान।

अर्द्धविक्षप्ति को पांव छूने के लिए किया मजबूर, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय कश्मीर पुत्र उस्मान खां निवासी भुट्टों का बास ने रसीद उर्फ लाला, सोनू व अन्यों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके पिता को घेर लेया ओर थाप मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने उसके पिता के अर्द्ध विक्षप्ति होने का फायदा उठाते हुए उन्हें सार्वजनिक तौर पर उन्हें अपमानित करते हुए अपने पांव छूने पर मजबूर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार को दी है।
बाड़े पर कब्जा करने का प्रयास, ओलमा देने पर धमकाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाना क्षेत्र के गांव पेमासर निवासी मांगीलाल पुत्र हुकमाराम जाट ने इसी गांव के सवाईसिंह व लालसिंह राजपूत व उसके बेटे रणवीरसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने जबरदस्ती उसके बाड़े में ईंटे डाल कर कब्जा कर लिया व ओलमा दिया तो जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार को दी है।
बहू बेटों के खिलाफ सरसों चोरी कर बेच देने व खेत से निकाल देने के आरोप में मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू थाना क्षेत्र में ढाणी पांडुसर निवासी नंदराम पुत्र मोहनराम जाट ने अपने पुत्र गोपालराम व हंसराज, गोपालराम की पत्नी कुष्णा, हंसराज की पत्नी गोमती जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने गांव की रोही में अपने हिस्से की भूमि पर ट्यूबवेल बना रखा है जिसमें सरसों की फसल से 132 क्विंटल सरसों निकली थी। करीब डेढ़ माह पूर्व वह रिश्तेदारी में बाहर गया था। पीछे से आरोपियों ने एकराय होकर उसकी सरसों चोरी की बेच डाली। जब इसका ओलमा दिया तो आरोपी उसके सामने हो गए व गाली गलौच करते हुए धक्के मार कर ढाणी व खेत से बाहर निकाल दिया। परिवादी को खेत में नहीं घुसने देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए एएसआई भंवरलाल को सौंप दी है।
भूमिहीन आरोपियों ने भूमि बेच कर हड़प लिए 8 लाख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमीन के अनेक विवाद प्रतिदिन विभिन्न थानों में दर्ज हो रहें है। महाजन थाने में संगरिया के वार्ड 11 निवासी गुरलाल सिंह पुत्र सुरेंद्रपाल सिंह ने युनुस खान पुत्र अख्तर हुसैन निवासी महाजन, गमदूर सिंह निवासी माजूखेड़ा ऐलनाबाद, लखवीरसिंह पुत्र इकबाल सिंह नवासी करियांवली, राणिया, चेतराम पुत्र देवीलाल जाट निवासी फतेहाबाद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने तथ्य छिपाते हुए भूमि का इकरारनामा उसके नाम लिखवा दिया। जबकि आरोपीगण के नाम कोई भूमि ही नहीं थी और इस भूमि के साई पेटे 8 लाख रूपए नगदी ले लिए। आरोपियों ने 8 लाख लौटाने से भी इंकार कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह को दी है।
चोरों ने बंद मकान में की सेंधमारी, लाखों के गहने व नगदी चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में उगमपुरा वार्ड 2 के निवासी 26 वर्षीय बजरंगलाल पुत्र मोहनलाल जाट ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर से 5 सितंबर के बीच उसके बंद मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चार सोने चांदी के गहने और करीब 1,20,000 नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल पांचाराम को दी है।
फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में राणेवाला निवासी सोनाराम पुत्र बीरबल राम नायक ने फिनोआ केपिटल फाईनेंस खाजूवाला के ब्रांच मैनेजर मोनुराम सुथार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे जाति सूचक गालियां दी और उसके लेपटॉप पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ विनोद कुमार को सौंप दी है।
ट्रेक्टर लेकर ना दिहाड़ी दी ना ट्रेक्टर लौटाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में 1 केजेडी निवासी संदीप सिंह पुत्र राजासिंह ने चक 4 केएलडी सेखड़ा निवासी लाभसिंह पुत्र महेंद्रसिंह, लखवीरसिंह निवासी कमरानिया, हरप्रीतसिंह निवासी बठिंडा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे ट्रेक्टर 15 मई 2024 को प्रतिदिन 1500 रूपए के हिसाब से दिहाड़ी देने की बात कहकर ले गए। उसके बाद आरोपियों ने ना तो दिहाड़ी के रूपए दिए ना ही ट्रेक्टर लौटाया है। आरोपियों ने ट्रेक्टर भी खुर्द बुर्द कर दिया और वापस देने से मना कर रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।
प्लांट में घुसकर चुराया तार, नामजद चोरों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाने में डेह, कोलायत निवासी 22 वर्षीय करणीसिंह पुत्र पदमसिंह राजपुरोहित ने जमाल, असलम, अमरू और रज्जाक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह महिंद्रा टेको शरह किसनायत में सिक्योरिटी सुपरवाईजर का कार्य करता है। 2 सितंबर को वह प्लांट के अंदर ड्यूटी कर रहा था। तब 7-8 जने प्लांट की चारदीवारी पर लगे तार काटकर अंदर घुसे और करीब 3300 मीटर केबल को काटा और जब वह रांउड लगाते हुए वहां पहुंचा तो आरोपी चोर वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को दी है।
घर में घुसकर परिवार के साथ की मारपीट, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रणजीतपुरा थाने में भूरासर निवासी नरपतसिंह पुत्र लालसिंह राजपूत ने इसी गांव के भगवानसिंह व कवराजसिंह पुत्र उत्तमसिंह, शैतानसिंह, छैलूसिंह व सुरेन्द्रसिंह पुत्रगण नीमसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की और गाली गलौच कर धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई नैनूसिंह को दी है।