Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-02 at 17.36.55
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2025। चूरू के राजलदेसर मे सिद्ध समाज के प्रीमियर लीग -1 की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार शाम को युवा भारती स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में श्रीपालाजी क्लब पूनरासर ने जीता। टीम ने रोमांचक मैच में जसनाथ इलेवन जोगलिया को हराया। टीम के स्पॉन्सर ग्राम विकास अधिकारी मोहननाथ सिद्ध ने बताया कि विजेता टीम को ट्रॉफी व 33 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम पूनरासर के सभी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक पहनाए गए। फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच गजानंद सिद्ध को दिया गया। वहीं  बेस्ट बॉलर धर्मपाल ज्याणी, बेस्ट फील्डर हनुमान नाथ, बेस्ट बैटर व मैन ऑफ द सीरीज परस सिद्ध को दिया गया। टीम ने उत्साह के साथा पालोजी महाराज के जयकारे लगाए। समापन समारोह में आयोजन कमेटी द्वारा सिद्ध समाज के मौजिज लोगों सहित सभी भामाशाहों का सम्मान किया गया। सभी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया। गांव में इस खबर के बाद उल्लास का माहौल है और खेलप्रमियों ने टीम को बधाई दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर की टीम ने जीता मैच, लगाए पालोजी महाराज के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता टीम को स्वर्ण पदक व ट्राफियों के साथ नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।