Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-05 at 22.08.55
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सेरूणा में उत्साह के साथ संपन्न हुई क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेताओं को किया पुरस्कृत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2025। क्षेत्र के गांव सेरूणा में आयोजित 10 दिवसीय माँ ब्राह्मणी क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समारोह पूर्वक समापन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुसाईंसर छोटा व सांवतसर के बीच खेला गया। आयोजन कमेटी के घनश्यामसिंह राठौड़ व प्रदीप राणा ने बताया कि सावंतसर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 89 रन बनाए वहीं मैच की दूसरी पारी में गुसांईसर टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 72 रन ही बना पाई। विजेता का खिताब सावंतसर ने 17 रन से जीत लिया व सीरिज अपने नाम कर ली। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह व अजरूद्दीन खान शामिल हुए। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता को नगद राशि सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब मनीष विश्नोई को दिया गया। अतिथियों ने युवाओं को बधाई देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार सहित ट्रॉफिया दी गई।

राकेश खेलेंगे कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बाडेला के राकेश जांगिड़ पुत्र जेठाराम जांगिड़ का कबड्डी खेल में जूनियर राजस्थान की टीम में सलेक्शन हासिल कर लिया है। 25 दिन की ट्रेनिंग के बाद राकेश अब राजस्थान की टीम से राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर कबड्डी में खेलेंगे। ये आयोजन 8 जनवरी से 11 जनवरी तक रोशनाबाद, हरिद्वार में आयोजित होगा। गांव के ओमप्रकाश भाकर ने बताया कि कुछ देर पहले ही सलेक्शन की फाइनल लिस्ट आई है जिसमें गांव के युवक के शामिल होने की सूचना के बाद गांव के खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है व ग्रामीण राकेश को बधाइयां दे रहें है। ग्रामीणों ने युवक को नेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला का युवक खेलेगा राष्ट्रीय स्तर कबड्डी टूर्नामेंट में।

श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियर लीग की शुरूआत सोमवार से, प्रवासियों में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ स्पोटर्स क्लब कोलकाता द्वारा क्षेत्र के प्रवासी खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियम लीग का आयोजन लगातार आठ सालों से किया जा रहा है। प्रीमियम का 8वां संस्करण सोमवार से कोलकाता के हावड़ा गुलमोहर गार्डन में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में स्पोंसर भी क्षेत्र के प्रवासी उद्यमी बने है। प्रतियोगिता का समापन 10 जनवरी को फाईनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। आयोजकों द्वारा गांव के कोलकाता एवं उसके आस पास के क्षेत्र में प्रवासी श्रीडूंगरगढ़ के नागरिकों एवं क्रिकेट प्रेमियों को आयोजन स्थल पर पहुंच कर उत्साह बढ़ाने की अपील की गई है।