Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नामचीन साहित्यकार डॉ. मदन सैनी को आज जोधपुर में “सांवर दईया कथा सम्मान” से नवाजा गया है। जोधपुर की साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रसिद्ध नाट्यकर्मी प्रो. अर्जुनदेव चारण, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी तथा साहित्यकार मधु आचार्य की उपस्थिति रही। तुलसीराम चोरड़िया ने बताया कि अतिथियों ने डॉ. सैनी को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान साहित्यकार श्याम महर्षि को भी सम्मानित किया गया व कार्यक्रम में संस्था के निदेशक चैनसिंह परिहार एवं सचिव मीठेश निर्मोही ने सभी का आभार प्रकट किया गया।