Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2026। महंगाई बिजली पानी सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में धड़ल्ले से काटी जा रही हरियाली पर सवाल उठाने होंगे। पूंजीपतियों को जंगल सौंपे जा रहें है और राज्य वृक्ष खेजड़ी के हरे पेड़ों की बली ली जा रही है। अब समय आ गया है कि जनता को सवाल करने होंगे। ये बात माकपा नेता कॉमरेड बलवान पूनियां ने मंगलवार को कही और मौका था वार्ड 19,20,21 व 22 की बिग्गाबास में सामूहिक सभा के आयोजन का। माकपा ने मंगलवार शाम को वार्ड 1,2,3,4, व 8 की सभा कालूबास में बुलाई। दोनों सभाओं में कॉमरेड ने स्थानीय से लेकर केंद्र सरकार तक को घेरा व जनहित में आवाज उठाने की बात कही। बलवान ने कहा कि सत्ताएं मिडिया से और सवाल उठाने वालों से घृणा करती है, ये मिडिया को भी अपने इशारों पर चलाने का प्रयास करते है, जो कि लोकतंत्र के लिए घातक है। वहीं विधायक गिरधारीलाल महिया ने पालिका में 35 साल पुराना इतिहास दोहराए जाने की बात कही। महिया ने कहा कि पालिका में राज इतना पुराना हो गया है कि इसे नवीनीकरण की जरूरत है। महिया ने कहा कि इस बार पालिकाध्यक्ष बनाने में माकपा मुख्य भूमिका में होगी। नेता जब सभा स्थल पर पहुंचे तो लोढर में सवार समर्थकों ने नारे लगाते हुए पुष्पवर्षा से स्वागत किया। सभाओं में चुनाव प्रभारी अशोक शर्मा, मुखराम गोदारा, मुकेश ज्याणी, सरपंच नंदकिशोर बिहानी, सरपंच सुनील मेघवाल, सरपंच सुनील मलिक,आबिद बेहलीम, मुल्ला चुनगर, गौरव टाडा, सोम शर्मा, शंकर पूनियां, शौकीन काजी, ताहिर काजी, जावेद सहित अनेक माकपा समर्थक शामिल हुए। वहीं माकपा के प्रत्याशी वार्ड19 के जगदीश, वार्ड 20 के अशोक कुमार, वार्ड 21 में हरिप्रसाद, वार्ड 22 मनीष कुमार, वार्ड 1 के कोमल, वार्ड 2 में सरवरअली, वार्ड 3 में उस्मान, वार्ड 4 में जब्बार अली, वार्ड 8 में मंगतूराम ने सभी का आभार जताया। इसके अतिरिक्त सभी प्रत्याशी सभाओं में शामिल हुए।