Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240325-WA0118
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2024। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में माकपा अब कांग्रेस के लिए प्रचार अभियान में उतर गई है। कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल के समर्थन में कल कस्बे के श्रीराम भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया होगा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट की कोर कमेटी मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा जैन ने बताया कि सीपीआईएम के सभी कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों में जुटे है। कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल को विजयी बनाने के लिए कल के कार्यकर्ता सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से लोग चुनावी रणनीति बनाने के लिए एकत्र होंगे। सम्मेलन में गोविंदराम मेघवाल भी भाग लेंगे। कमेटी सचिव सुंदरलाल बेनीवाल ने कहा कि केंद्र की तानाशाह बीजेपी सरकार को परास्त करने में बीकानेर लोकसभा से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के साथ तन, मन और धन से कार्य करेगी। श्रीडूंगरगढ़ प्रभारी मुखराम गोदारा व सदस्य लालचंद भादू सहित बड़ी संख्या में सदस्य भाग लेंगे।