Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2025। गायों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोक देवता वीर बिग्गाजी के शीश देवली मंदिर में एक प्रेरणीय पहल की गई है। मंदिर समिति के पुजारी दुलीचंद शर्मा, व्यवस्थापक हेतराम जाखड़, चुन्नीलाल जाखड़, अन्नाराम सुथार व अमराराम जाखड़ ने मंदिर में आने वाले घी व चुग्गा से गौसेवा करने का विचार किया। पौष मास व मलमास में दो माह गौवंश को मीठी लापसी खिलाई जाएगी। व्यवस्थापक हेतराम जाखड़ ने बताया कि मंदिर से गौसेवा के अनेक कार्य किए जाते है। परंतु सर्दी की ऋतु में गौवंश के लिए पौष्टिक आहार की विशेष जरूरत रहती है। ऐसे में गौरक्षक देवता के प्रांगण से गौसेवा की प्रेरणा लोगों के समक्ष रखने के लिए दो माह मंदिर परिसर में सेवाभावी ग्रामीण मीठी लापसी बनाएंगे व गौवंश को खिलाकर अपनी सेवा देंगे। वीर बिग्गाजी गौशाला में बीमार और गौवंश को ये लापसी खिलाई जा रही है। इस दौरान मंदिर में आने वाले दो माह तक घी व चुग्गे का प्रयोग इस लापसी में ही किया जाएगा। जाखड़ ने बताया कि ग्रामीण युवा भी बढ़ चढ़ कर इसमें अपनी सेवा दे रहें है। पौष मास के प्रारंभ दिवस से ही ये सेवा प्रकल्लप जारी है जो मलमास के संपन्न होने तक प्रतिदिन जारी रहेगा। गांव के अनेक युवा व परिवार भी इस सेवा से जुड़ कर गौसेवा में अपना सहयोग देने को उत्सुक है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर परिसर में मीठी लापसी बनाकर गौशाला में ले जाकर खिलाया जाता है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक परिवार व युवा इस सेवा प्रकल्प से जुड़ रहें है।