Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
गोभक्त साध्वीश्री को बताई निर्माण प्रगति, लिया नवनिर्माण पूर्ण का आशीर्वाद, पढें गौसेवा से जुड़ी खबर
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गौभक्त साध्वी श्रृद्धा गोपाल के सानिध्य में गौसेवा की बयार बह रही है। साध्वीश्री द्वारा गांव कोटासर की गौशाला में गौकथा के प्रवचन दिए जा रहे है एवं रविवार को साध्वीश्री का श्रीडूंगरगढ़ प्रवास भी रहा। साध्वीश्री ने श्रीडूंगरगढ़ गोपाल गौशाला के अध्यक्ष जसराज मालू के आवास पर गौभक्तों को गौसेवा की प्रेरणा दी। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष जसराज मालू एवं मंत्री जगदीश स्वामी ने उन्हें गौशाला के नवनिर्माण कार्य की प्रगति के बारे में बताया। विदित रहे कि करीब चार वर्ष पूर्व साध्वीश्री श्रृद्धा गोपाल द्वारा ही गौपाल गौशाला के नवनिर्माण की नींव लगाई थी एवं तभी से गौशाला में निर्माण कार्य जारी है। इस मौके पर आगामी 19 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर साध्वी श्रृद्धा गोपाल के सानिध्य में श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण में जन्माष्टमी महोत्सव मनाने एवं साध्वीश्री के प्रवचन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मंत्री जगदीश स्वामी ने बताया कि 19 अगस्त को गौशाला प्रांगण में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इस मौके पर गौशाला कार्यसमिति सदस्य कमल सोमाणी, विशाल स्वामी, अग्रसिंह कोटासर आदि भी मौजुद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला नवनिर्माण की प्रगति के बारे में गौशाला पदाधिकारियों से चर्चा करती साध्वी श्रृद्धा गोपाल।