Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2021-07-07 at 20.55.52
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2021। तोलियासर में जोहड़ पायतन व गोचर में अतिक्रमण के विवाद में न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए व आज श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन लाव लश्कर के साथ तोलियासर पहुंच गया है। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए है व तनाव भी बढ़ रहा है। आज पक्के अतिक्रमणों को भी यहां से हटाने की मंशा से रवाना हुए प्रशासन ने बीकानेर से आरएसी जवानों को बुला लिया है। कार्रवाई हो सकेगी या आज भी प्रशासन बेरंग लौटेगा यह कुछ समय में साफ हो जाएगा। हालांकि ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए आज भी प्रशासन द्वारा कुछ बाड़ इत्यादी हटा कर खानापूर्ति कर लौट आने के ही कयास लगाए जा रहें है। प्रशासन ने जेसीबी से कच्चे झोंपड़े तोड़ने शुरू कर दिए है और पक्के मकानों में रह रहे लोगो से मकान खाली करने की समझाइश की जा रही है। बता देवें देश के न्यायालय जोहड़ पायतन व गोचर में अतिक्रमण को लेकर सख्त रहा है और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार भी जोहड़ पायतन व गोचर को मुक्त ही रखे जाने के दिए हुए है। 9 अप्रैल 2021 को भी राजस्थान उच्च न्यायालय ने जिला कलेक्टर चुरू को जोहड़ पायतन भूमि का लैंडयूज चैंज करने के आदेश को निरस्त कर दिया था।