Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2026। सेना की तकनीकी टीम ने बिग्गाबास रामसरा में रविवार को मिग-21 “बायसन” को जोड़ कर कैमिकल से साफ करते हुए अपना कार्य पूरा कर दिया है।
बायसन पर अब रंग करने व फाउंडेशन बनाकर इसे रखने का कार्य किया जाना शेष है। गांव भर में भारत देश का पहला मिग-21 शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के स्मृति में राउमावि के खेल मैदान में स्थापित किए जाने से गर्व व देशभक्ति का माहौल छाया है। ग्रामीणों ने आपसी सहमति से विचार विमर्श करते हुए मिग 21 का अनावरण करवाने के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को निमंत्रण दिया है। निमंत्रण देने राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद लोहामरोड, सार्जेंट जयलाल भांमू, नारायण गिला व शहीद के भाई सीताराम सिहाग ने सोमवार को जयपुर में उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और उन्हें निमंत्रण दिया। समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रथम मिग-21 की स्थापना व अनावरण श्रीडूंगरगढ़ में होने पर शिक्षा मंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। सदस्यों ने बताया कि दिलावर ने बीकानेर शिक्षा अधिकारी को भी फोन पर बातचीत कर कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना दी है। ग्रामीणों द्वारा आयोजन की रूपरेखा के बारे में तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को समिति सदस्यों ने दिया शिक्षा मंत्री को निमंत्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने की दी स्वीकृति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेना के दल ने पूरा किया कार्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को नोखा विधायक सुशीला डूडी भी बिग्गाबास रामसरा पहुंची और मिग 21 का अवलोकन करते हुए शहीद प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।