Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। आज चंद्रयान की सफलता के ऐतिहासिक और स्वर्णिम क्षण के साक्षी 140 करोड़ भारत वासी बने है। चंद्रयान 3 के चांद की धरती पर सफल कदम के बाद देशवासी जश्न में डूब गए है। श्रीडूंगरगढ़ में अनेक स्थानों पर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। चारों ओर लोग एक दूसरे को बधाईयां देते नजर आ रहें है। कहीं पटाके छोड़े जा रहें है तो कहीं मिठाईयां बांटी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो व चंद्रयान की टीम को शुभकामनाएं दी। मोदी ने कहा कि चांद मामा धरमी माँ, नई पीढ़ी के लिए कहावतें बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत अनेक महत्वकांक्षी योजनाओं पर कार्य करेगा और चंद्र की कक्षाओं से आगे भी कार्य करेगा। भारत माता के जयकारे गूंज रहें है और हर वर्ग, विभाग, धर्म जाति के लोग उत्साहित नजर आ रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी में व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक सहित व्यापारियों ने लगाए भारत माता के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बांटी बधाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में शहर वासियों ने पटाखे फोड़ कर मनाया जश्न, दी बधाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशभक्त युवाओं ने फहराया तिरंगा, दी बधाईयां, बांटी मिठाईयां।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। सिन्धी कटले में दुकानदानों ने मनाई खुशीयां, दी बधाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने खूब छोड़े पटाखे, लगाए भारत माता के जयकारे।