Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक मनचले पड़ौसी युवक ने नाबालिग युवती को गली में परेशान करना शुरू किया। युवक के खिलाफ कोई गतिविधि नहीं होने के कारण उसके हौंसले इस कदर बढ़ गए व युवक नाबालिग के घर में घुस कर घर में से रुपए चोरी करने, उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। नाबालिग ने विरोध किया तो छीना-झपटी हुई। घटनाक्रम में घर का टीवी भी टूट गया व दुष्कर्म नहीं कर पाने पर युवक ने नाबालिग युवती को छत से नीचे फेंक दिया। युवती को गंभीर चोटें आने पर उसे बीकानेर रैफर किया गया है। युवती के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोमासर बास में एक युवक ने इसी मोहल्ले की नाबालिग युवती को चार पांच महिनों से गली में निकलने पर परेशान कर रहा था। युवक ने युवती के फोटो भी ले लिए एवं फोटो को एडीट कर फेसबुक, इंस्टा पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने युवती ने छह-सात बार कभी 1000 तो कभी 1500 रुपए भी वसूल किए। गुरूवार को युवती का भाई बीकानेर पीबीएम में एडमीट होने के कारण परिजन वहां गए हुए थे व इसका पता चलने पर युवक के हौंसले इस कदर बढ़ गए कि वह युवती के घर में घुस गया। छत पर बने कमरे में जाकर युवक ने रुपए ढूंढने के लिए आलमारी व बैड के लाकर तोड़ दिए लेकिन पैसे नहीं मिले। इस पर युवक ने युवती की इज्जत लूटने का प्रयास किया व युवती ने विरोध किया तो वहां रखा एक टीवी भी टूट गया। युवती ने किया व इस कारण दुष्कर्म नहीं कर पाने पर युवक ने उसे जान से मारने की नियत से उठा कर छत से नीचे आंगन में फेंक दिया। आंगन में गिरने पर हुई आवाज से युवती की चाची, पिता व भाई जागे तो युवक वहां से भाग छुटा। आंगन में फेंकने से युवती को पीठ व कुल्हे में गंभीर चोटें आई व रिढ़ की हड़्डी में तीन जगहों पर फैक्चर हो गया। घायल 16 वर्षीय युवती को परिजन चिकित्सालय लेकर आए तो उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया है। युवती के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच कार्यवाहक थानाधिकारी बलवीरसिंह करेगें।