Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2020। कोरोना अब क्षेत्र में जानलेवा बनता जा रहा है और कस्बे के एक और वरिष्ठ नागरिक कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके है। ब्लाक सीएमएचओ ड़ा संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर बास में सरदारशहर रोड निवासी शिक्षक जिलाजीत दुबे कोरोना संक्रमित हो गए थे एवं उनके उपचार के लिए गत 24 अक्टूबर को उनके परिजन उन्हें जयपुर ले गए थे। उपचार के दौरान ही 17 नवम्बर की शाम को उनका देहांत हो गया। कोरोना के कारण हुई मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल की पालना के साथ करवा दिया गया है। शिक्षाविद जिलाजीत दुबे पिछले लंबे समय से क्षेत्र के ही विभिन्न गांवों के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा देने का कार्य कर रहे थे एवं वर्तमान में गांव रेवाड़ा के राजकीय विद्यालय में कार्यरत थे। आगामी मई माह में ही उनका रिटायरमेंट था। उनके पुत्र मनोज दुबे भी सूरजनसर गांव के उमावि में सेवाएं दे रहे है। दुबे के निधन के बाद शिक्षा जगत एवं शिक्षकों में शोक की लहर छा गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना ने शिक्षाविद जिलाजीत दुबे के मंगलवार शाम को प्राण ले लिए।