Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2021। कोरोना द्वारा युवा मौतों के कारण श्रीडूंगरगढ़ में कई परिवारों को कभी ना भुलाए जाने वाले जख्म दे रहा है। आज कस्बे के कालूबास में सोमाणी परिवार सदमे में है। क्योंकि परिवार की बहू 37 वर्षीय सरिता सोमाणी पत्नी संदीप सोमाणी पुत्र श्रीभगवान सोमाणी 10 दिन तक संघर्ष करने के बाद कोरोना से जंग में हार गई। सरिता आप के परिवार के साथ दिल्ली से सवा महीने पहले श्रीडूंगरगढ़ आई थी और 10 दिन पहले 8 मई को श्रीडूंगरगढ़ में पॉजिटिव रिपोर्ट हुई। 8 मई को ही तबियत खराब होने पर परिजन उन्हें बीकानेर पीबीएम अस्पताल ले गए। पीबीएम में 10 दिन इलाज चलने के बाद उनका निधन हो गया और अंतिम संस्कार कस्बे के सनातन शमशान घाट में कोरोना प्रोटोकॉल का तहत कर दिया गया है।