Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2022। लंबे समय बाद क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है और मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राजकीय चिकित्सालय लैब स्टाफ रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आ गया। यह पॉजिटिव स्टॉफ सोमवार शाम तक हॉस्पिटल में कार्य कर रहे थे और लगातार रोगियों के संपर्क में थे। आज मंगलवार सुबह तबियत नासाज लगने पर हॉस्पिटल के लैब टेक्नीशियन ने खुद का और अपनी पत्नी का टेस्ट करवाया था जिसमें वह दोनों पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इसके अतिरिक्त बीकानेर भेजे जाने वाले आरटीपीसीआर सेम्पल में भी श्रीडूंगरगढ़ में पॉजिटिव आने के समाचार है जिसकी अधिकृत रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। कोरोना सहित क्षेत्र में हर खबर की विश्वसनीय अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।