Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 23 अगस्त 2020। कोरोना महामारी के नेगेटिव इफेक्टस हम सभी रोजाना देख रहें है। परंतु आज कोरोना का एक सुखद पहलु भी पाठकों के सामने लाए है। आज ऋषि पंचमी के दिन माहेश्वरी समाज ने उल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। आज कई बहनों ने टाइम्स को बताया कि उन्होंने 10 से 20 वर्षों बाद अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी है। क्यों की हमेशा काम के कारण भाई गांव आ ही नहीं पाते और बहुत दूर होने के कारण वे भी नहीं जा पाती है इस बार कोरोना के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी बाहर से अपने गांव आए हुए है और बहनों को लंबे समय बाद भाईयों की कलाई पर राखी बांधने का सौभाग्य मिला है। सुधा माहेश्वरी ने बताया कि वे अपने भाई सुरेश बिहाणी और भाभी ममता को 12 वर्ष बाद कोरोना के कारण राखी बांध पाई है क्योंकि कोरोना के लॉकडाउन में आसाम से भाई अभी गांव आए हुए है। भिवंडी रहने वाली पायल मोहता ने बताया कि वह 18 वर्षों बाद राखी का त्योहार अपने भाई बहनों के साथ मना पाई है। पायल भी कोरोना के चलते अभी परिवार सहित गांव आई हुई है। आज कस्बे में ऐसे कई बहन भाई है जिन्हें कई वर्षों बाद राखी पर मिलने का अवसर मिला है।

माहेश्वरी समाज ने मनाया रक्षाबंधन।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में आज माहेश्वरी समाज द्वारा ऋषि पंचमी को धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। समाज के सभी घरों में आज सुबह दीवार पर पांच भाई और एक बहन का चित्र बना कर महिलाओं ने कहानी सुनी व सत्तु का भोग लगाया। ऋषि पंचमी के पूजन के बाद पहले इस चित्र पर राखी बांध कर फिर अपने भाईयों को राखी बांधती है। बहनों ने भाईयों की सलामती के लिए व्रत रखा और भाई को राखी बांधने के बाद व्रत खोला। भाईयों ने बहनों को उपहार में कपड़े, गिफ्ट्स, रुपये भेंट दिए व एक दूसरें को मिठाईयां खिलाई। आवागमन में छुट के कारण समाज की महिलाओं ने सज धज कर पीहर, ननिहाल, ससुराल सभी जगह राखियां बांधी व बंधवाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास के सोमाणी परिवार में बहनों ने भाइयों को राखियां बांधी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12 वर्षों बाद राखी पर मिले भाई बहन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिहाणी परिवार में कोरोना के कारण लौट आए परदेशी और इस उत्साह में घर के बड़े भी प्रसन्नता से भर गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने आज दीवार पर ऋषि पंचमी की पूजा की उसके बाद भाइयों को राखी बांधी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तापड़िया परिवार में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाई बहनों ने स्नेह पूर्वक मनाया ऋषि पंचमी का त्योहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया राखी का त्योहार।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कालूबास में मोहता परिवार में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कालूबास में मोहता परिवार में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार।