Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में ये आज कोरोना के कारण एक और परिवार के मुखिया चलबसा और रोते बिलखते परिजन कोरोना से सावधान रहने की बात कह रहें है। कोरोना ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आठवीं जान ले ली है। कस्बे के कालूबास निवासी 58 वर्षीय जगदीश बिहाणी की मौत गुरूवार देर शाम हो गयी। मात्र पांच दिन पहले बिहाणी की तबयीत खराब होने पर परिजन उन्हें बीकानेर ले गए। बीकानेर से उन्हें वेदातां हॉस्पीटल गुड़गांव ले जाया गया जहां उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई और गुरूवार देर शाम उनका निधन हो गया। परिजनों ने कोरोना गाइडलाईन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया। इस हादसे से कस्बे के बुद्धिजीवी नागरिक परेशान हो उठे है और वे लगातार नागरिकों से दो गज दूरी, मास्क जरूरी की समझाईश कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी नागरिकों से अपील करता है कि सावधान रहें सचेत रहें और ये आठ का आंकड़ा यहीं थम जाएं ऐसा प्रयास सब मिलकर करें।