Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टुबर 2020। क्षेत्र में कम्युनिटी संक्रमण की जद तक कोरोना के पहुंचने के बाद चिकित्सा विभाग ने यहां से सैम्पल लेने बंद कर दिए। पांच दिनों तक सैम्पल नहीं होने के कारण कस्बेवासियों में बने भय के माहौल एवं रोगियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने सोमवार को मुहिम चला कर खबरों का प्रसारण किया था एवं खबरों के बाद बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, राजनैतिक कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने कस्बे में कोरोना सैम्पल करवाने की मांग अपने अपने स्तर पर उठाई और जनता की मांग का ही नतीजा रहा कि चिकित्सा विभाग द्वारा पुन: यहां सैम्पल शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि बुधवार को राजकीय चिकित्सालय में कोरोना जांच शिविर लगाया जाएगा। जिसमें हाई रिस्क में आने वाले लोगों सहित सभी सिम्टेमैटिक लोगों का सैम्पल लिया जाएगा। बाकी लोगों की स्क्रिनिंग की जाएगी एवं एसिम्टेमैटिक लोगों का आवश्यकता होने पर ही सैम्पल लिया जाएगा।