Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2022।  कोरोना के बढ़ते प्रभाव के साथ ही क्षेत्र में सेवा कार्यों का विस्तार प्रारंभ हो गया है। कालीकट प्रवासी व फ्रेंडस ग्रुप के अध्यक्ष राजकुमार बाफना के सहयोग से ग्रुप सदस्यों ने कस्बे के बाजार में बिना मास्क आने वाले ग्रामीणों को, ग्राहकों को व बाजार वासियों को, राजकीय अस्पताल के आस-पास मरीजों व उनके परिजनों को, स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क का वितरण कर रहें है। ग्रुप के उपाध्यक्ष हीरालाल पुगलिया ने बताया कि एक सप्ताह से लगातार मास्क वितरण किया जा रहा है व करीब पांच हजार से अधिक मास्क दे दिए गए है। ग्रुप द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सेनेटाइजर का वितरण किया जा रहा है तथा जरूरतमंदों को एक हजार गर्म कंबल सर्दी से बचाव के लिए दिए जा रहें है। ग्रुप द्वारा एक हजार जोड़ी ग्लब्ज वितरण भी प्रारंभ किया जा चुका है। ग्लब्ज स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मचारियों सहित पालिका के सफाई कर्मचारियों को दिए जा रहें है। इस दौरान राजू उपाध्याय, मोहन नाई सहित ग्रुप के अन्य सदस्य अपनी सेवाएं दे रहें है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष राजकुमार बाफना ने पांच न्यूमेलाइजर मशीनों का सहयोग भी सीएचसी व यूपीएचसी में अशोक झाबक के द्वारा दिलवाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फ्रेडंस ग्रुप के सदस्य जुटें है सभी को मास्क पहनाने की प्रेरणा दी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रुप कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंद को दे रहें है कंबले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रुप द्वारा बाजार में नागरिकों को मास्क का वितरण किया जा रहा है।