Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210103-WA0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2022। जिले की पिछले कई दिनों से कोरोना रिपोर्ट में कम संख्या में संक्रमित आने के कारण श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन और निवासी कोरोना की चिंता से मुक्त हो रहे थे लेकिन मंगलवार रात को आई एक विशेष रिपोर्ट के बाद क्षेत्र में कोरोना-कोरोना हो गया है और कई गांवो में हालात चिंताजनक हो गए हैं। ब्लाक सीएमएचओ डॉक्टर संतोष आर्य ने बताया कि मंगलवार को सुबह की रिपोर्ट में श्रीडूंगरगढ़ में 1, जेतासर में 1 ओर शाम की रिपोर्ट में गांव दुलचासर में 2 संक्रमित आये थे। लेकिन रात करीब 10 बजे आई एक ओर रिपोर्ट में क्षेत्र के 23 ओर नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इस रिपोर्ट के 21 में से 10 संक्रमित तो छोटे से गांव समंदसर के ही है। यहां 53 की महिला, 23 साल की युवती ओर 11 व 16 साल की बालिकाओं समेत 29 व 35 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरुष, 70 वर्षीय बुजुर्ग ओर 15 व 16 साल के बच्चे संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। जिनके अलावा गांव मोमासर से 25 व 28 वर्षीय युवक, 20 व 25 वर्षीय युवती, 4, 9, 14 व 15 वर्षीय बालिकाएँ, 6, 14 वर्षीय बालक, संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। मोमासर में सेम्पल देने वाले गांव उदरासर की 5 साल की बालिका, गांव आशासर का 19 वर्षीय युवक, गांव राजलवाडा का 35 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित आया है। गांवो में संक्रमण फैलने के चलते अब प्रशासन भी सक्रिय हैं