Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2022। सहकारी समिति तोलियासर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हो रहें है और यहां जमकर हंगामा हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित नाराज होकर धरने पर बैठ गए है। राजपुरोहित ने निर्वाचन अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाएं है। उनका कहना है कि यहां चुनाव निष्पक्ष नहीं करवाएं जा रहें है और प्रशासनिक मिलीभगत से मनमर्जी से चुनाव करवाएं जा रहें है। सरपंच प्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए है और अधिकारियों द्वारा मौके पर आकर निष्पक्ष चुनाव करवाने की मांग कर रहें है। बता देवें यहां निर्वाचन अधिकारी द्वारा फार्म गलत भरने की बात कह कर रेवंतराम मेघवाल का पर्चा खारिज करने व एक अन्य प्रत्याशी भागीरथ सुथार का पर्चा गलत होने का दावा करते हुए ग्रामीण उस पर्चे को भी खारीज करने की मांग कर रहें है। बता देवें निर्वाचन अधिकारी या विभाग के कर्मचारियों से सम्पर्क के प्रयास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने किए परंतु संपर्क नहीं हो पाया है।