Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसबंर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के जन-जन में बहुप्रतीक्षित ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य अब शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। नवनिर्वाचित विधायक ताराचंद सारस्वत दानदाता परिवार से मिले और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष शारदा देवी बाहेती व हरिकिशन बाहेती ने बताया कि बाहेती व चांडक परिवार द्वारा ट्रॉमा निर्माण की तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव की आचार संहिता के कारण ये थोड़ा देरी से प्रारंभ होगा। अब शीघ्र ही ट्रोमा का निर्माण प्रारंभ होगा। बाहेती ने बताया कि ट्रोमा सेंटर के निर्माण के लिए उचित स्थान की मिट्टी जांच के लिए भेज दी गई है। जिनसे सोइल रिपोर्ट आने के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बाहेती ने बताया कि मिट्टी की जांच के बाद निर्माण को भूकंप रोधी व मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। बाहेती ने टाइम्स को बताया कि विधायक सारस्वत ने उन्हें हरसंभव मदद की पेशकश करते हुए शीघ्र निर्माण प्रारंभ करवाने की बात कही है। विधायक ने कहा कि ट्रोमा के निर्माण के लिए वे कोई अड़चन नहीं आने देंगे और शीघ्र कार्य पूरा करने की बात कहते हुए शुभकामनाएं दी है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में विवादित 7 बीघा भूमि पर ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल के निर्माण के लिए 6 अक्टूबर को शिलान्यास किया गया। भामाशाह दिवंगत सोनादेवी बृजलाल बाहेती व दिवंगत भगवती देवी चांडक परिवार द्वारा करवाए जा रहें निर्माण के साथ ही क्षेत्र में 100 बैड का अस्पताल प्रारंभ हो जाएगा। विभिन्न प्रकार के डॉक्टर होंगे तथा दुर्घटनाओं में घायलों के प्राण त्वरित ढंग से बचाए जा सकेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत भामाशाह परिवार से मिले व ट्रोमा निर्माण में कोई अड़चन नहीं आने देने के प्रयास करनी बात कही