Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितबंर 2020। गांव शेरूणा से करीब दस किलोमीटर दूर कच्चे रास्ते पर स्थित पांच पीरों की मजार तक श्रृद्धालुओं के जाने के लिए हाईवे से मजार तक सम्पर्क सड़क निर्माण करवाने की मांग शेरूणा सरपंच मंजू कंवर ने सोमवार को जिला प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद को ज्ञापन देकर की है। कंवर ने ज्ञापन में इन मजारों पर प्रतिवर्ष लगने वाले मेले का हवाला देते हुए सड़क नहीं होने से होने वाली परेशानियों का उल्लेख करते हुए यहां शीघ्र सड़क बनवाने की मांग की है।
इंदिरा रसोई, सामुदायिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने सोमवार को बीकानेर से जयपुर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में इंदिरा रसोई एवं सामुदायिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने इंदिरा रसोई में स्वच्छता एवं गुणवत्ता कायम रखने के निर्देश दिए और राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों को सेवाभावों के साथ कार्य करने को कहा। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी, ब्लाक सीएमएचओ डा संतोष आर्य, सामुदायिक चिकित्सालय प्रभारी ड़ा एस.के. बिहानी और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा साथ रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री सालेह मोहम्मद ने राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री सालेह मोहम्मद ने राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया।