Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2022। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल क्षेत्र में दौरे पर रहें और कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। गांव मिंग्सरिया की मुख्य चौपाल पर स्वागत समारोह आयोजित हुआ जिसमें सरपंच पूर्णाराम राणा ने ग्रामीणों की ओर से फूलमाला पहना कर मंत्री का स्वागत किया। ग्रामीणों ने भारतीय संविधान की प्रति सांसद को भेंट कर उनका सम्मान किया। ग्रामीणों ने गांव में पानी की टंकी बनवाने की मांग की और मेघवाल ने इस पर शीघ्र कार्रवाई प्रारंभ करवाने की बात कही इस दौरान किशनलाल सोनी, किसनाराम सारण, गंगाराम मेघवाल, रेखराम मेघवाल, अशोक सिंह, सन्दीप सिंह, तिलाराम प्रजापत, गंगाराम प्रजापत, श्रवणराम मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। गांव ठुकरियासर में भी ग्रामीणों ने सांसद का फूलमालाओं से स्वागत सम्मान किया। यहां मंत्री ने यूपी चुनाव के परिणाम जनता के विश्वास का परिणाम बताया। सुनील तावनियां ने बताया कि यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को गीता की प्रति भेंट की। वहीं गांव आडसर में आयोजित समारोह में सड़क संघर्ष समिति लाधड़िया व डेलवां के संयोजक धूड़ाराम गोदारा की अगुवाई में ग्रामीणों ने ज्ञापन देते हुए सड़क निर्माण की पूरजोर मांग की। इस दौरान बिरमसर, जालबसर, उदरासर, डेलवां के ग्रामीण रामप्रसाद पारीक, संतोष जोशी, हेतराम मालाराम शर्मा, महावीर सिंह, मदन सिंह, रणजीत सिंह, बाबूलाल पंचारिया, दिलीप पंचारिया, चुन्नीलाल ब्रह्मानंद पंचारिया, रूपदास स्वामी, केशुराम सोनी, हेतराम तावनियां, डालूराम मेघवाल, देवकरण पारीक, कालूराम पारीक, बंशीधर, रामप्रताप, बाबूलाल, तोलाराम, विशाल सिंह उपस्थित रहें। मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस 9 किलोमीटर सड़क के कार्य को नाबार्ड के द्वारा प्राथमिकता से करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री मेघवाल के साथ भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व प्रधान छैलूसिंह, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर लाल पारीक, विनोदगिरी गुसाईं सहित अनेक पार्षद भाजपाई उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में सांसद को भगवद गीता भेंट की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क संघर्ष समिति लाधड़िया व डेलवां के लिए ग्रामीणों ने पूरजोर मांग उठाई मंत्री के सामने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में ग्रामीणों ने सांसद का स्वागत सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोसरिया में मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को संविधान की प्रति भेंट की।