Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2022। कस्बे में बनवारी सोनी का रुपयों से भरा पर्स कहीं गिर गया। ये पर्स मोमासर बास निवासी ओमप्रकाश पुत्र ईश्वर राम प्रजापत को मिला। ओमप्रकाश ने थाने के कांस्टेबल राकेश कुमार से संपर्क किया और बनवारी सोनी भी पर्स घूमने पर थाने पहुंचा। राकेश कुमार ने दोनों को थाने बुलाया और पर्स मालिक के सुपुर्द करवा दिया। सोनी ने बताया कि पर्स में 5 हजार रुपयों के साथ जरूरी दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड थे। सोनी ने ओमप्रकाश का आभार जताते हुए कहा कि आज भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ईमानदारी बहुतायत है। बता देवें गत एक हफ्ते में एक आडसर बास निवासी ओमप्रकाश सोनी ने बाजार में 36500 रूपए गिरने से गवां दिए तथा सत्यनारायण सारस्वत निवासी शेरेरां ने घुमचक्कर पर ठगी में 30000 रूपए गवां दिए वहीं टैक्सी ड्राइवर बनवारी सोनी पर्स सही सलामत मिलने पर अपनी किस्मत के साथ ओमप्रकाश प्रजापत की सराहना कर रहें है।