Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में लंबे समय तक पदस्थापित रहने वाले एंव वर्तमान में नापासर थाने में पदस्थापित कांस्टेबल गंगाधर की ब्रेन हेमरेज के काऱण मृत्यु हो गई है। उनकी मौत की सूचना से नापासर थाने में गम का माहौल छा गया वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने में भी शोक की लहर छा गई है। नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने शोक जताते हुए कहा कि गंगाधर बेहद जिम्मेदार और संवेदनशील सिपाही थे। ये आकस्मिक घटना सभी के लिए दुख:दायी है। रविवार सुबह 5.30 बजे नापसर थाने में ड्यूटी के दौरान 33 वर्षीय कांस्टेबल गंगाधर अचानक शौचालय के पास गिर पड़े। चेतना खो बैठे गंगाधर को तुरंत थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार, एचएम गोकुलचंद मीणा व साथियों ने नापसर अस्पताल पहुंचाया जहां से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर व वहां से जयपुर रेफर कर दिया। जहां देर रात करीब 1 बजे गंगाधर ने अंतिम सांस ली। गंगाधर पुत्र पोकरराम जाट सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील के भावजी की ढाणी निवासी थे। थाना पुलिस ने बताया कि वे अपने व्यवहार, मुस्कान और निष्ठा के लिए पूरे नापासर में लोकप्रिय थे। गत 26 जनवरी को उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला मुख्यालय पर सम्मानित भी किया गया। एचएम गोकुलचंद मीणा और अन्य साथी जवान गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई देंगे। सेकंड ऑफिसर जगदीश कुमार जयपुर में पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं। थाने के एएसआई जगदीश कुमार, एचएम गोकुल चंद मीणा, हेड कांस्टेबल मूलाराम, हेड कांस्टेबल किशन सिंह, सहित थाने के जवानों ने अपने साथी को श्रद्धांजलि दी है।