Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2026। गांव रीड़ी में सुबह से दोपहर तक पानी को लेकर खूब हंगामा हुआ है। प्रशासन व ग्रामीणों के बीच करीब पांच घंटों में वार्ता के कई दौर के बाद आखिरकार सहमति बन गई और धरना समाप्त होने की घोषणा सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने की।
गर्मी में माहौल गहमागहमी का रहा और जाखड़ की अगुवाई में युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर नायब तहसीलदार सरजीत कुमार धायल, जेईएन मनीष रावत व पुलिस दल पहुंचा। जलदाय विभाग के उच्चाधिकारियों से सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने फोन पर वार्ता की गई। प्रशासनिक दल के आश्वासन के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। ग्रामीणों को अधिकारियों ने तीन दिन में पेयजल समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। समाधान नहीं होने तक दो बड़े व दो छोटे टैंकरों से पेयजलापूर्ति करवाने का आश्वासन दिया। वहीं दो नए मोटर पंप सेट उपलब्ध करवाने व दो नए ट्यूबवेल शीघ्र ही स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बाना में स्थित ट्यूबवेलों की जांच करने, पानी की मुख्य सप्लाई लाइन से अवैध कनेक्शन हटाने, जलहौद की सफाई करवाने, खराब वॉल को बदलवाने की मांगे भी रखी जिन पर विभाग ने सहमति प्रकट की। मौके पर बड़ी संख्या में युवा व बुजुर्ग मौजूद रहें। जाखड़ ने समय पर गांव को पानी उपलब्ध नहीं करवाए जाने पर पुन: उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।