Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2021-07-23 at 13.04.13
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2021। गांव तोलियासर के कुछ ग्रामीणों द्वारा गांव की गोचर संरक्षित करने के लिए न्यायालय में लगाई गई परिवाद में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय की पालना में गांव तोलियासर में शुक्रवार को जेसीबी का कहर जारी है। मौके पर युवा नेता विवेक माचरा की अगुवाई में ग्रामीणों के विरोध के बाद जिन मकानों में रिहायश हो रही है उन मकानों को नहीं तोड़ने की मौखिक सहमति बन गई है एवं उन मकानों को छोड़ कर चारदीवारी, छपरे, पटि्टयां-जालियां, तारबंदी, झोंपड़े आदि पूरी तरह से तोड़े जा रहे है। न्यायालय के आदेशों की पालना रिपोर्ट का दबाव प्रशासन पर इस कदर था कि प्रशासन ने हरसंभव प्रयास कर जेसीबी अरेंज कर कार्रवाई की है। यहां पर पहले प्रशासन ने ग्राम पंचायत को जेसीबी आदि उपलब्ध करवाने को कहा था लेकिन गांव में बसे हुए लोगों के घर उजाड़ने के मुद्दे पर ग्राम पंचायत ने अपने कदम पीछे खींच लिए एवं राज्य सरकार के एक आदेश का हवाला देते हुए जेसीबी एवं अन्य संसाधन देने से मना कर दिया। ऐसे में राजस्व प्रशासन ने एक जेसीबी अपने स्तर पर किराए पर मंगवाई और एक से काम नहीं होता देख बाद में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की जेसीबी भी मंगवाई गई है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र है एवं नम आंखों से अपने आशियाने उजड़ते हुए देख रहे है। आप भी देखें मौके के फोटो एवं लाईव ग्राउंड रिपोर्टिंग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपना आशियाना टुटता देख रूंआसी हुई नवप्रसुता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिहाशय वाले पक्के मकान को तोडने से रोकते हुए युवा नेता विवेक माचरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे हुए घरों में कैद, बेबस आंखों से देख रहे है कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंसानो के साथ साथ जानवर भी हुए बेघर, तोडे गए छपरे, बाडे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव की गोचर में धोरों में बसे गरीबों के घरों तो तोडने के दौरान पुलिस जवानों ने पिया कुंडों से पानी, जेसीबी ने तोडी कुंडे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाली पडे पक्के मकानों को भी तोडा जा रहा है। एक मकान को तोडने में लगा बुलडोजर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुछ ही पलों में निस्तोनाबुत हुए मकान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों की चारदिवारी तोडने के लिए पहले की समझाईश, फिर बुलाया बुलडोजर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो मिनिट बाद ही धराशाह किया गेट, चारदिवारी।