Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2025। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी ने सोमवार को क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवो का दौरा किया। चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपनी युवा टीम के साथ गांव तोलियासर, ठुकरियासर, लिखमादेसर, कुंतासर, रेवाड़ा, धीरदेसर चौटियान में ग्रामीणों से मिली। उन्होंने इन गांवो की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। चौधरी ने बताया कि लिखमादेसर हंसोजी धाम में दर्शन कर महंत भंवरनाथजी से आशीर्वाद लिया। यहां सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध व ग्रामीणों से गांव की जरूरतों के बारे में वार्ता की। वहीं कुंतासर में प्रभुराम जांगू के निवास पर पहुंचकर पितृशोक में सांत्वना दी। धीरदेसर चोटियान में धरना स्थल पर पहुंची व पूरजोर ढंग से धरने का समर्थन किया। गांव तोलियासर में सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह व ग्रामीणों से मुलाकात कर गांव की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहीं गांव ठुकरियासर में सरपंच अमराराम गांधी, पूर्व सरपंच लालचंद सहित अनेक ग्रामीणों से मुलाकात की।

कुंतासर
लिखमादेसर
ठुकरियासर
तोलियासर