Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2022। महंगाई एवं केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कांग्रेसी भी आंदोलनरत हो गए है। शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मूलाराम थोरी की अगुवाई में कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया व सामूहिक रूप से अपनी गिरफ्तारी दी। इससे पहले उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भेजा गया। केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने वाले कांग्रेसियों में सरपंच गोरधन खिलेरी, सोहनलाल नैण, कांग्रेसी नेता मनोज पारख, कन्हैयालाल सोमाणी, संजय करनाणी, तुलछीराम चोरड़िया, सत्यनारायण चौधरी, संदीप मारू, दाऊद काजी, यूसुफ चूनगर, यश पारख, प्रहलाद सुनार, ओमप्रकाश गुरावा, नानूराम कुचेरिया, रमेश प्रजापत, प्रकाश दुसाद, नौरंग चाहर, भीखाराम खिलेरी, अयूब खान दमामी, मनोज सुथार, राजेश मंडा, कादर सब्जीफरोश, राजन मूंड सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूलाराम थोरी की अगुवाई में दी गिरफ्तारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेताओं ने किया केंद्र सरकार का विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन।