Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2023। आज कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गांव बरजांगसर में आम ग्रामीणों के बीच पहुंच कर मुलाकात की वहीं भाजपा कार्यालय में लाभार्थी सम्मेलन व वरिष्ठ सदस्यों के सा​थ भोजन पर चर्चा बैठक का आयोजन किया।

बरजांगसर में गोदारा ने दी योजनाओं की जानकारी, ​खिला पोषाहार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत बरजांगसर में आयोजित मंहगाई राहत ​शिविर में आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बच्चों को पोषाहार ​खिलाया व गोद भराई करवाई। ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग की योजनाओं का पूरा क्रियान्वयन करने के निर्देश अ​धिकारियों को दिए है। यहां अनेक योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किए। गोदारा ने अ​धि​कारियों को गहलोत सरकार की जन हितैषी योजनाओं का लाभ प्रति जरूरतमंद तक पहुंचाने की बात कही। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि इस दौरान तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, सुभाष पूनियां सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गोद भराई की रस्म का निर्वहन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंहगाई राहत ​शिविर में ​खिलाया बालक को पोषाहार।

भाजपा नेताओ ने लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन, की कार्यकर्ताओं से चर्चा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के स्थानीय कार्यालय में आज स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा बैठक व लाभा​र्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जिला संयोजक शिव स्वामी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का जीवन परिचय दिया। स्वामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल पर चर्चा की गई और केन्द्र सरकार की योजनाओं में लाभार्थी सदस्यों का सम्मान किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने टिफिन पर चर्चा की। बीकानेर देहात जिला प्रभारी ओम सारस्वत चूरू ने केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारें में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे दुलीचंद श्यामसुखा ने की व पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत व रामगोपाल सुथार ने अनेक योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व सरपंच हडमान व्यास ने सभी का आभार जताया। बैठक में चेयरमैन मानमल शर्मा, महावीर प्रसाद धामा, हेमनाथ जाखड़, श्रवण कुमार गुरनानी, श्रवण कुमार नाई, रतन सिंह राजोतिया, गणेश सिंह बिका, रेवंतसिंह शेखावत, लीलू वर्मा, जगदीश मोदी, गुलाब सोनी, छगनलाल नाई, महेश राजोतिया, रघुवीर सिंह शेखावत, पेमाराम सांसी, जगदीश गुर्जर, ओमनाथ सिद्ध, भंवरलाल शर्मा, इंद्रचंद तापड़िया, शिव भगवान मूंधड़ा, बंशीलाल, राधेश्याम जोशी, भंवर नाथ गोदारा, फुसाराम पारीक, हडमान प्रसाद तावणीयाँ सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने घरों से टिफिन लाए और की चर्चा।