Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2023। विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है और कांग्रेस सरकार रिपीट का लक्ष्य लेकर विभिन्न आयोजनों में जुटी है। हर स्तर पर नेता कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए उत्साहित करने के प्रयासों में जुटें है। बीकानेर में रविवार को कांग्रेस पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के संभागीय पदाधिकारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री बीडी कल्ला शामिल हुए व दोनों नेताओं ने सरकार रिपीट करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। सम्मेलन में विभाग के स्टेट कोर्डिनेटर मूलाराम भादू ने भाग लिया और गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। सभी वक्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान सम्मेलन में अनेक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से धर्मपाल बागड़वा, हाजी मोहम्मद सीसोदिया, किशनाराम सिहाग, रामचंद्र डेलू, मनिराम भादू, ओमप्रकाश डेलू, भजनलाल खिचड़, गिरधारीलाल बीरड़ा, जगदीश गोदारा, नेमाराम, भागीरथ, भींयाराम भादू, सीताराम, गिरधारीलाल नाई शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के ओबीसी विभाग ने बीकानेर में किया सम्मेलन का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादू की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री बीडी कल्ला व हरसहाय यादव का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादू ने अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचा कर आमजन को कांग्रेस से जोड़ने की बात कही।