Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2022। आइए नववर्ष के प्रथम दिन की शुरुआत एक सकारात्मक खबर से करें जो सिखाती है की किसी भी जरूरतमंद की सहायता के लिए हम सभी तत्पर रहें तो मानव जीवन समृद्ध व संपन्न हो सकेगा। बीती रात करीब 9 बजे सेसोमू स्कूल के सामने दो मोटरसाइकिल आपस में भीड़ गयी। यहां एक बाइक सवार सम्भल कर अपनी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जो घुमचक्कर की ओर आ रहें थे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। यहां से गुजर रहे कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा व उनके साथी राजेश मंडा ने तुरन्त दोनों युवकों को अपनी गाड़ी से श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। राजेश मंडा ने बताया कि घायल युवक कालूबास निवासी जुनैद व शोएब दुर्घटना ग्रस्त हुए जिन्हें अस्पताल पहुंचा कर सीएचसी में इलाज करवाया गया। युवक के परिजनों ने अस्पताल पहुंच गद्गद भाव से गोदारा व मंडा का आभार जताया।