Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पूर्व विधायक ने शुरू किया मनरेगा बचाओ महासंग्राम
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने क्षेत्र में ‘मनरेगा बचाओ महासंग्राम’ यात्रा प्रारंभ की है। शुक्रवार को यात्रा के पहले दिन वे क्षेत्र के गांव लखासर, सेरूणा, पूनरासर व बिंझासर पहुंचे और सभाएं की। गोदारा ने सभाओं में शामिल लोगों से अपने हक के लिए लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक पूरा दाम और पूरा काम नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में समय पर उचित मजदूरी और पूरे 100 दिन का रोज़गार देने की मांग सरकार से की जा रही है। सभाओं में गांवो के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान लखासर सरपंच गोरधन खिलेरी भी गोदारा के साथ रहें।


एसआईआर में धांधली के आरोप, कांग्रेस ने दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसआईआर में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के नाम ज्ञापन दिए जा रहें है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेसी नेता राधेश्याम सारस्वत, सेवादल के प्रदेश महासचिव विमल भाटी, डॉ अयूब खान दमामी, प्रकाश दुसाद उपखंड कार्यालय पहुंचे। श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस की ओर से उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन दिया। नेताओं ने बेहिसाब झूठी आपत्तियों को लेकर वोट काटने में पूरी पारदर्शिता रखे जाने की मांग की। विमल भाटी ने बताया कि बड़ी संख्या में फर्जीवाडे से फॉर्म 7 (मतदाताओं के नाम काटने के लिए) जमा करवाए गए। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम काटे जाने की जानकारी मिल रही है। अलग अलग जिलों में भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं के नाम कटवाए जा रहें है। ऐसे में चुनाव आयोग से निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ एसआईआर का कार्य पूरा किए जाने की मांग करते है।