Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
background
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 26 नवबंर 2019। स्वतंत्र भारत में गांधीजी ने सदैव मजबूत गांव का स्वप्न देखा और कांग्रेस ने इसे पूरा करने का सदैव प्रयास किया है। ये विचार कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक मंगलराम गोदारा ने पुन्दलसर में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किये। गोदारा ने कहा कि कांग्रेस ने ग्रामपंचायतो के विकास के लिए अतुलनीय कार्य किया है। राज्य सरकार ने गांवो को मजबूती देने ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने का पूरजोर प्रयत्न कर रही है। राज्य सरकार उन्नत कृषि अपनाने पर बैंक से लोन की अनेक योजनाएं लागू कर रही है। किसान के हित के निर्णय ले रही है। भवन उद्घाटन समारोह में उपप्रधान केसराराम गोदारा सहित कांग्रेस के नेताओं ने भाग लिया। तहसीलदार, पंचायत समिति स्टॉफ, व ग्राम पंचायत के सदस्य उपस्थित रहें। पुन्दलसर ग्रामीणों ने मंगलाराम गोदारा का सम्मान किया। गोदारा ने पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमि दान देने वाले मदनसिंह पुत्र शेतानसिंह शेखावत का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। सरपंच शिवनारायण मेघवाल ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया व आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। पुन्दलसर में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन करते हुए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा