Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2023। आने वाले समय में क्षेत्र के गांव लखासर में होने वाले विकास से ना केवल गांव के बल्कि पूरे क्षेत्र के दिन बदल जाएगें वरन इससे पूरा क्षेत्र विकसित होगा। गांव लखासर में मिले पोटाश के भंडार वर्षों से ऐसे ही पड़े थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने इनकी पूरी खोज करवा कर यहां खनन शुरू करने एवं बड़े बड़े उद्योगों के लगाने का रास्ता खोल दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का रखे गए विशेष ख्याल के प्रतिउत्तर में यहां की जनता आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को पुन: विजयी बनाएगी। यह आह्वान किया कांग्रेस नेता एवं राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान के प्रदेश महासचिव मूलाराम भादू ने और मौका था हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गांव लखासर एवं गांव पूनरासर में आयोजित कार्यक्रम का। गांव लखासर में भादू ने जहां पोटाश खनन को क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताई वहीं गांव पूनरासर में लूणकरणसर हाईवे से सीधा जुड़ाव के लिए विशेष सड़क वाया सहजरासर होकर बनाने की घोषणा की है जिसे गांव के लिए हितकारी बताया। भादू ने यह सड़क बनने के बाद हरियाणा, पंजाब तक के श्रृद्धालुओं के लिए पूनरासर सीधे पहुंचना आसान होने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई व अधिकाधिक संख्या में पात्र नागरिकों को इसका लाभ मिले इसके लिए सामूहिक प्रयासों का आह़्वान किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को राहुल गांधी का संदेश पढ़ कर सुनाया और भारत जोड़ो यात्रा के स्टीकर लगा कर कार्यकर्ताओं के मनों को मजबूती दी। कार्यक्रमों में गांव लखासर में पूर्व सपरंच लक्ष्मणराम खिलेरी, मुखराम, भिखाराम खिलेरी, रूपनाथ सिद्ध, भगवानाराम खिलेरी, जालुराम, पूनरासर मंदिर पुजारी विमल बोथरा, भंवरलाल गोदारा, भागूनाथ सिद्ध, अमराराम खिलेरी, मोहनराम प्रजापत, रामुराम प्रजापत, डूंगरराम प्रजापत, धर्माराम खिलेरी, मघाराम खिलेरी, शिवरतन पारीक, पुरखानाथ सिद्ध, बिरमनाथ सिद्ध सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे एवं पार्टी की विचारधारा में अपना विश्वास जताया।