Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-09-15 at 15.14.41
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितबंर 2026। मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद शपथ लेने पहुंचे है। निर्वाचित सदस्यों को कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस के इसके साथ पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, केसराराम गोदारा, राधेश्याम सारस्वत वाहनों में लेकर रिर्टनिंग अधिकारी के समक्ष पहुंचे है। कांग्रेस के सभी 15 नवनिर्वाचित पार्षदों ने निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल के समक्ष पद की शपथ ली है व प्रमाण पत्र प्राप्त किए है। वार्ड 2 से सीताराम महिया, वार्ड 4 से शेरदास स्वामी, वार्ड 6 से अंजू पारख, वार्ड 7 से अकबर अली तेली, वार्ड 8 से नंदकिशोर, वार्ड 13 से मंजूदेवी, वार्ड 14 से चंपादेवी, वार्ड 16 से शाकिर, वार्ड 17 श्रीकिशन, वार्ड 18 में मालीदेवी, वार्ड 20 रमेशचंद, वार्ड 21 में संजय करनाणी, वार्ड 26 ताराकंवर, वार्ड 27 पूनम श्यामसुंदर दर्जी, वार्ड 38 में रचना ने शपथ ली है। विदित रहें शपथ लिए बिना निर्वाचित सदस्य पालिकाध्यक्ष चुनाव में शामिल नहीं हो सकते है। ऐसे में कांग्रेस के सदस्यों ने शपथ ले ली है। सभी सदस्यों को शपथ के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वापस ले जाया गया।