Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2023। नगरपालिका के वार्ड 2 के उपचुनाव का दंगल सज गया है एवं सभी पार्टियां अपना अपना दमखम दिखा रही है। पांच मई को होने वाले मतदान से पूर्व बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मंगतूराम मेघवाल के कार्यालय का उदघाटन किया गया। कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कार्यालय उदघाटन करते हुए उपचुनाव में राज्य सरकार के लोककल्याणकारी योजनाओं को गिनवाते हुए पार्टी को मजबुत करने एवं कांग्रेसी प्रत्याशी मंगतूराम मेघवाल को ज्यादा से ज्यादा मतों से वार्डवासियों को जिताने की अपील की। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही। इस मौके पर गोदारा ने चुनाव में बाजी मारने का दावा किया एवं नगरपालिका में कांग्रेस को और मजबुत होने की बात कही। इस दौरान कस्बे के विभिन्न वार्डों से कांग्रेसी नेता एवं पार्षद,पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, संजय करणानी, सत्यनारायण जाट, मूलचंद स्वामी, सन्दीप मारू, यूसुफ चुनगर, कादिर सब्जिफरोश, दाऊद काजी, श्यामसुंदर दर्जी, रमेश बासनिवाल, कालू वाल्मिकी, रजनीकांत वाल्मीकि, नानूराम मेघवाल आदि भी वार्ड में पहुंचें एवं वार्डवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि उदघाटन के मौके पर वार्डवासी आसू खां दम्मामी, घीसे खां, जैसाराम सिंवर, रामप्रताप गोदारा, जैसाराम सहारण, साबिर अली, राजुद्दीन, ईश्वर वाल्मीकि, नेमाराम जमादार, मिनाराम, शेरदास स्वामी, मालाराम प्रजापत, प्रकाश दुसाद, अयूब दम्मामी, सुशील जोशी, देवकिशन जोशी, हरि जोशी, उस्मान, अकबर, सिकन्दर, जान मोहम्मद, सन्दीप धनखड़, परमाराम, मदनलाल मेघवाल, हीरालाल मेघवाल, पोकरराम मेघवाल, मूलाराम मेघवाल, गोरधन मेघवाल, लालाराम मेघवाल, रुघाराम मेघवाल, सीताराम मेघवाल, भंवरलाल ठेकेदार, हड़मानाराम मेघवाल, मोहन मेघवाल, देवीलाल मेघवाल, रामलाल गोदारा, हेमसिंह राजपूत, भोमसिंह राजपूत, भंवरलाल पड़िहार सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे और कांग्रेस प्रत्याशी के सर्मथन में मतदान करने एवं करवाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन करते पूर्व विधायक मंगलाराम गेादारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उपचुनाव में पार्टी को जितवाने की जिम्मेदारी देते पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहल्लेवासियों ने किया पार्टी प्रत्याशी का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गोदारा ने किया उपचुनाव में जीत का दावा, प्रत्याशी का अभिनंदन।