Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2023। राजस्थान की विधानसभा में प्रचंड बहुमत से भाजपा इस बार सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता उत्साह के साथ चुनाव रण की तैयारी करें। ये बात पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के सामने आयोजित स्वागत समारोह में कही। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे भाटी का स्थानीय भाजपा ने स्वागत किया। भाटी ने कहा मैं 78 वर्ष का टाबर हूं और कार्यकर्ता मेरी ताकत है। भाटी ने मोदी की तारीफ करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार निकम्मा बताया। स्वागत समारोह में भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पुराने कार्यकर्ताओं की घरवापसी को पार्टी की ताकत बढ़ाना बताया। स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, जिला उपाध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध, मंडल अध्यक्ष महावीर अडावलिया, बृजलाल तावणियां, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, पूर्व पालिकाध्यक्ष नारायण मोट, हेमनाथ जाखड़, धुडाराम डेलू, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र चूरा, महेश राजोतिया, सुभाष कमलिया, रामप्रताप बलिहारा, पूर्व पार्षद संजय शर्मा, भवानी तावणियां, ओमप्रकाश राणा, महेन्द्र राजपूत, प्रवीण सेवग, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, सांवरमल सारस्वत, पवन सैनी मोमासर, आईदान पारीक सहित अनेक पार्षद, नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

गौसेवा संघ ने किया पूर्व मंत्री का स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवा संघ के सदस्यों ने पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का स्वागत हनुमान धोरा मंदिर के सामने हाइवे पर किया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष सुरजमाल सिंह नीमराणा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, गुसाईंसर बड़ा के रेवंतराम सारस्वा, मालाराम बापेऊ, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, श्रवणसिंह, गोपालसिंह, लालचंद सारस्वा, प्रेम सिंधी सहित संस्कृत विद्यालय के छात्र उपस्थित रहें।

बिग्गा में किया भाटी का अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का बिग्गा बस स्टेंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान लक्ष्मीनारायण सेवग, भरतमल ओझा, महावीरप्रसाद व्यास, कैलाश ओझा, बाबूलाल तावनिया, श्यामसुन्दर दर्जी, किशोरसिंह, रूपाराम बावरी, कैलाश चिनीया, कांशीराम बावरी, पुखराज भोजक, पवन तावनिया, विजयपाल बावरी, तूलछाराम जाखड़, शिवलाल ओझा, अशोक भोजक, कुंभाराम बावरी, शंकर तावनियां सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व मंत्री भाटी की घर वापसी पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाटी ने कहा राजस्थान में आगामी चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में मौजूद रहें अनेक नेता व कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने पहनाया साफा, किया अभिनदंन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में किया भाटी का स्वागत, मौजूद रहें भाजपा नेता व कार्यकर्ता।