Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई द्वारा नवनिर्वाचित छात्रनेताओं का अभिनंदन कार्यक्रम अपने फार्म हाऊस पर आयोजित किया गया। जिसमें अभाविप की टिकट पर विजयी हुए डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के उपाध्यक्ष भरतसिंह, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के संयुक्त सचिव विष्णु नाई एवं एसबीडी कालेज सरदारशहर में अध्यक्ष चुने गए विशाल पारीक का अभिनंदन किया गया। तीनों छात्रनेताओं ने नाई से आर्शीवाद लिया एवं राजनीतिक मार्गदर्शन मांगा। इस पर नाई ने राजनीति को सेवा का माध्यम बताते हुए पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर इन निर्वाचित छात्रनेताओं के साथ आए डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के पूर्व उपाध्यक्ष अजय बेनीवाल, दीपक सिंह राठौड़, ऋषिराजसिंह शेखावत, मुकेश बेनीवाल आदि का भी अभिनंदन किया गया। नाई परिवार की और से पूर्व पार्षद आशिष जाड़ीवाल, अभाविप कार्यकर्ता करण जाड़ीवाल ने आभार जताया। कार्यक्रम में रूपनाथ सिद्ध, सोनू चौधरी, शुभम पारीक, गणेश, रवि जाड़ीवाल, कानाराम जाट, राहूल स्वामी, श्याम सारस्वत सहित बड़ी संख्या में किशनाराम नाई सर्मथक मौजूद रहे।