Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के समारोह में शामिल होने आए आईजी ओमप्रकाश का अभिनंदन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव रीड़ी की सरपंच गुड्डीदेवी के आवास पर किया गया। इस दौरान रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, बाना सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, ऊपनी सरपंच प्रतिनिधि नरसाराम गोदारा, बापेऊ सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानाराम ज्याणी, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, बाड़ेला सरपंच प्रतिनिधि हेमाराम खिलेरी, बरजांगसर सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण सिद्ध आदि ने साफ़ा पहना कर आईजी का अभिनंदन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने आईजी द्वारा चलाये जा रहे एरिया डिमोनेटाइजेशन अभियान की सराहना की एवं इस अभियान के माध्यम से बदमाशो पर अंकुश लगाने के लिए आभार जताया। रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने आईजी से गांव रिड़ी में पुलिस चौकी खोलने, श्रीडूंगरगढ़ थाने में जाप्ता बढाने एवं श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के लिए ट्रैफिक पुलिस के पद स्वीकृत करने की मांग की। जाखड़ ने रीड़ी की आबादी, क्राइम रिकार्ड, क्षेत्रफल, कई गांवो के मध्य स्थित होने आदि की जानकारी भी दी एंव जल्द से जल्द स्थाई चौकी खोलने का आग्रह किया। इस पर आईजी ने जल्द से जल्द इस सबन्ध में सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अभिनंदन के दौरान पर्यावरणविद श्याम सुंदर ज्याणी का अभिनंदन भी कियाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ सहित जनप्रतिनिधियों ने किया आईजी का स्वागत सम्मान।