Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2021। राज्य सरकार द्वारा 10 मई से 24 मई तक लगाए गए सम्पूर्ण लॉकडाउन काे लेकर आम जन में भ्रम फैल गया है एवं लाेग बड़ी संख्या में व्यापारियाें के स्वैच्छिक लॉकडाउन के बाद भी किराना, पशुआहार आदि सामान लेने के लिए व्यापारियाें के घराें तक पहुंच रहे है। गांवाें में भी ग्राम पंचायताें द्वारा लाउड स्पीकर पर 10 मई से पहले पहले दाे दिनाें में आवश्यकता का सामान एकत्र करने की मुनादी करवाई जा रही है एवं कई संगठनाें, लाेगाें ने व्यापारियाें के स्वैच्छिक लॉकडाउन काे तुरंत प्रभाव से हटवा कर लाेगाें काे राशन एवं अन्य सामान लेने के लिए बाजार खुलवाने की मांग की है। एेसे में यहां पर स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि लॉकडाउन के दाैरान 10 से 24 मई के दाैरान बाजार पहले की भांति ही खुलेगें एवं आम लाेग अपनी जरूरत का सामान सुबह 6 से 11 बजे के बीच में खरीद सकेगें। बाजाराें में भीड़ ना हाे इसके लिए एक गांव से दूसरे गांव में व्यक्तियाें के परिवहन पर राेक लगाई गई है लेकिन सामान परिवहन पर काेई राेक नहीं है। गांवाें के ग्रामीणाें काे अपने अपने गांव की दुकानाें में राशन, किराना एवं पशुआहार मिल सकेगा एवं कस्बे के निवासियाें काे कस्बे के बाजाराें में। ऐसे में आज ही सामान खरीदने की हाेड़ में शामिल हाेकर भीड़ का हिस्सा ना बनें, क्याेंकि भीड़ का हिस्सा बनने से काेराेना संक्रमण बड़े आराम से आपके घराें तक पहुंच सकता है। ओर ना ही आज ही सामान एकत्र करने की जल्दबाजी में सामान्य से अधिक दरें प्रदान करें।